आजमगढ़ : पोखरे में डूबने से भाजपा नेता के पुत्र की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0
एक दिन पूर्व दूसरे घर जाने के लिए निकले थे


आजमगढ़। जनपद के अहरौला क्षेत्र के पखनपुर में गाँव के भाजपा नेता संजय सिंह के पुत्र की घर से दो सौ मीटर दूर पोखरे में डुबने से मौत हो गई शनिवार सुबह शव पोखरे से खोजबीन करने के दौरान मिला। बताते चलें बीते शुक्रवार दोपहर को भाजपा नेता के पुत्र बलराम सिंह उर्फ छोटू अपने पुराने घर से दुसरे घर पर जाने के लिए निकले थे कि जब शुक्रवार शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन इधर-उधर ढूंढने लगे पूरी रात परिजन खोजते रहे। थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई वही शनिवार को सुबह पोखरे में खोजबीन हुई तो शव मिला परिजनों ने बताया कि मृतक को दौरा भी पड़ता था कुछ मानसिक स्थिति कमजोर थी परिजनों ने पंचनामा कराकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दो भाईयों में दुसरे नंबर पर था। मौके पर बड़ी संख्या में जानकारी होने पर लोग पहुंच गए परिजनों में कोहराम मचा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शकील अहमद, कोयला ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, भाजपा उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, बालमुकुंद सिंह, अभिषेक सिंह, चन्द्रजीत तिवारी, मुसाफिर सिंह बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)