आजमगढ़ : मार्ग दुर्घटना में महिला की हुई मौत

Youth India Times
By -
1 minute read
0



बाजार से सामान खरीद कर घर जाते समय बाइक ने मारा धक्का
आजमगढ़। बुधवार देर शाम दीदारगंज थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव निवासिनी 55 वर्षीया संगीता पत्नी सुरेश प्रजापति अपने घर के करीब दुकान से अपनी दुधमुहीं पुत्री के लिए पेम्पर्स खरीद कर घर की तरफ जा रही थी कि तभी दीदारगंज सरायमीर मार्ग पर किशुनीपुर गांव के पास दीदारगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया जिससे महिला गम्भीर रुप से घायल हो गई सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गम्भीरावस्था में परिजन घायल महिला को शाहगंज एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाई में जुट गई। मृतका दो पुत्रों तथा चार पुत्रियों की मां थी जिसमें एक पुत्री दुधमुहीं ग्यारह माह की है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में तथा बाइक को कब्जे में ले लिया है स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)