भाजपा नेता के घर अंधाधुंध फायरिंग

Youth India Times
By -
1 minute read
0



सीसीटीवी फुटेज में फिल्मी अंदाज में गोलियां चलाते दिख रहे 6 बदमाश
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कैराना रोड शिव विहार कालोनी में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर जितेंद्र निर्वाल के घर पर दो बाइक सवार पांच-छह बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बनी है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बृहस्पतिवार देर रात करीब तीन बजे जितेंद्र निर्वाल के घर पर दो बाइकों पर सवार पांच-छह बदमाशों ने हथियारों से 20 से अधिक राउंड फायरिंग की। फायरिंग से परिवार में दहशत बन गई। बदमाशों ने अपना चेहरा ढका हुआ था। घर पर फायरिंग हुई तो परिवार के लगभग 14 सदस्य घर में सो रहे थे। घर पर फायरिंग से परिवार दहशत के माहौल में रहा है। पीड़ित परिवार ने रात को ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीसीटीवी की फुटेज भी देखी। पुलिस ने मौके से 12 से ज्यादा खोखे व कारतूस बरामद किए। जितेंद्र निर्वाल की तहरीर पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)