पति के 15 टुकड़े करने वाली मुस्कान निकली बड़ी शातिर

Youth India Times
By -
2 minute read
0




बताया सौरभ की हत्या करने के लिए किसने कहा था, पुलिस हैरान

मेरठ। यूपी के मेरठ में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, उसके 15 टुकड़े और ड्रम में सीमेंट से पैक करने वाली मुस्कान बड़ी शातिर है। उसने दिव्य शक्ति और परालौकिक शक्तियों का हवाला देकर प्रेमी को झांसे में लिया और कहा कि देवी मां ने सौरभ का वध करने के लिए कहा है। इस हत्‍याकांड में अब तंत्र मंत्र का एंगल भी सामने आ रहा है। पुलिस को वारदात में मुस्‍कान का साथ देने वाले उसके प्रेमी साहिल के घर से कई अजीबो गरीब चीजें मिली हैं। उसका घर अपने अंदर अभी भी कई राज छिपाए है। यह वही घर है, जहां साहिल, सौरभ की हत्या करने के बाद उसका सिर और दोनों हाथ बैग में रखकर लाया था। पुलिस ने इस घर की तलाशी ली तो एक अलग ही मंजर दिखा। यहां की दीवारें अपने आप में बहुत कुछ बयां कर रहीं थी। साहिल ने इन दीवारों पर भगवान भोले शंकर की तस्वीर बनाई हुई थी। इसके अलावा तंत्र क्रिया से जुड़ा एक बहुत बड़ा चित्र भी एक जगह दिखाई दिया। स्केच पैन की मदद से उसने यह सभी तस्वीरें बनाई थीं। कमरे में एक बिल्‍ली भी मिली जिसे साहिल की पालतू बिल्‍ली बताया जा रहा है। अंग्रेजी के कुछ वाक्य भी हत्यारोपी साहिल की मानसिक स्थिति बयां कर रहे थे। वहीं देर रात पुलिस ने उसका मकान सील कर दिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में सौरभ हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। बताया कि सौरभ शराब पीने का आदी था। मुस्कान का पति से विवाद था। दूसरी ओर, मुस्कान का वर्ष 2019 से अपने एक पुराने साथी साहिल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते मुस्कान ने अपने पति सौरभ की हत्या की प्लानिंग की। साहिल दैवीय शक्ति में विश्वास करता था, इसलिए मुस्कान ने इस बात का फायदा उठाया। मुस्कान लगातार साहिल को बताती थी कि उसे दिव्य और पारलौकिक शक्तियों का आभास होता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 11, April 2025