बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल में आई बिहार की रहने वाली एक किशोरी को कथित रूप से पिस्टल दिखाकर अपहरण करके उसके साथ सामुहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। इस मामले में एक नामजद युवक और दो अज्ञात के विरुद्ध रविवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के आरा जिले के कृष्णा गढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया किशोरी दोकटी थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित अपनी बहन की ससुराल आई हुई थी। किशोरी के बहनोई द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार 14 मार्च की रात्रि दस बजे किशोरी को पिस्टल दिखाकर एक नामजद युवक और दो अन्य युवकों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया। तीनों युवकों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ीता को तीनों रातभर अपने साथ रखें। तत्पश्चात घर न बताने की धमकी भी दिये। पीड़िता के बहनोई की तहरीर पर पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गयी है।