शर्मनाक : छात्राओं से अश्लील हरकत, क्लास में ही..

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 





शिकायत के बाद भी स्कूल प्रशासन ने नहीं की कोई कार्रवाई, मुकदमा दर्ज
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में थाना हाईवे के अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित निजी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें व इशारे करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। छात्राओं ने शिक्षक के खिलाफ क्लास में भी अश्लील हरकत करने आरोप लगाया है। आरोप है कि शिक्षक की शिकायत के बाद भी स्कूल प्रशासन ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
बुधवार को हाइवे थाने में तैनात उप निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें अवगत कराया कि वह क्षेत्र में शांति व्यवस्था, जांच, विवेचना को लेकर भ्रमण पर थे। तभी गोवर्धन रोड चौराहे पर गये तो देखा कि राहुल निवासी कृष्णा बिहार कॉलोनी, कोतवाली स्कूल आने-जाने वाली लड़कियों को अश्लील हरकतें व इशारे कर रहा था। जब उसे टोका तो वह भाग गया। इसके बारे में स्कूल आने जाने वाली लड़कियों से जानकारी की गयी तो उन्होंने बताया कि वह अक्सर स्कूल आते-जाते समय गन्दे-गन्दे इशारे करता है।
समाज में अपनी छवि धूमिल होने के डर से नाम-पता बिना बताये लड़कियों ने उप निरीक्षक को बताया कि आरोपी अध्यापक है। वह क्लास में भी लड़कियों से अश्लील हरकतें करता रहता है। है। इस मामले में हाईवे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बताते हैं कि मामले की जानकारी होने पर स्कूल प्रशासन ने शिक्षक को निकाल दिया है। हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 12, April 2025