आजमगढ़ : पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह का हुआ निधन

Youth India Times
By -
1 minute read
0





श्रीराम सिंह का निधन मेरी व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति-यशवंत सिंह
आजमगढ़। श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य व शाहपुर के पूर्व प्रधान श्रीराम सिंह 70 वर्ष का बुधवार की सुबह 6 बजे लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही उनके निवास शाहपुर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब एक बजे शव को लखनऊ से सर्वप्रथम श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट रामपुर परिसर में लाया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मंत्री यशवंत सिंह एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रियंवदा सिंह के नेतृत्व में हजारों लोग उपस्थित थे जैसे ही ट्रस्ट में श्रीराम सिंह के शव को रखा गया, लोगों ने श्रीराम सिंह अमर रहे का उद्घोष किया। रुंधे गले से भावुक यशवंत सिंह ने कहा कि श्री चंद्रशेखर जी स्मारक ट्रस्ट की स्थापना से लेकर अनवरत हो रहे विकास में ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य श्रीराम सिंह का सहयोग सदा अविस्मरणीय रहेगा और उनका निधन मेरे जीवन की व्यक्तिगत अपूर्णीय क्षति है। उनके शव पर ट्रस्ट के समस्त सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। ट्रस्ट परिसर से शव को उनके निज आवास शाहपुर ले जाया गया, जहां तमाम लोगों ने नम आखों से उन्हे श्रद्धांजलि दिया। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मारिकार्निका घाट पर किया जायेगा। मुखाग्नि उनके पुत्र संतोष कुमार सिंह द्वारा दी जायेगी। ट्रस्ट परिसर में श्रद्धांजलि देने वाले ब्लॉक प्रमुख जहानागंज रमेश कनौजिया, अरविन्द सिंह, एसकेडी प्रबंधक विजय बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शिव प्रकाश चौबे, विकास सिंह, भूपेंद्र नाथ मिश्रा, राजेश सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025