आजमगढ़ : गर्मजोशी के साथ किया गया नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्षों का स्वागत

Youth India Times
By -
3 minute read
0





यह जोश और आपका सहयोग भाजपा को और बनायेगा मजबूत-ध्रुव सिंह
2027 में सभी सीटों पर कमल खिलने का बिगुल नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में बज चुका है-गोविन्द नरायन शुक्ला
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह व लालगंज विनोद राजभर के स्वागत में कलेक्ट्रेट के मेहता पार्क में बड़ी मात्रा में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह सुबह अपने आवास कटाई से निकलकर महादेवपारा में दुर्गा माता मंदिर दर्शन के साथ मेंहनगर, गोपालपुर, खरिहानी सहित अन्य जगहों पर स्वागत के साथ सिंहपुर में अम्बेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ चक्रपानपुर में महापण्डित राहुल साकृत्यायन की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ आगे बढ़े तो इटौरा, चण्डेश्वर, छतवारा सहित शहर के विभिन्न चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस बीच ध्रुव सिंह द्वारा छतवारा पर अम्बेडकर मूर्ति तथा विवेकानन्द चौराहे पर विवेकानन्द की मूर्ति के साथ अन्य चौराहों पर दीनदयाल उपाध्याय, अग्रसेन महाराज और विश्राम राय की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरदार तरीके से नारों के साथ स्वागत किया।
लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद राजभर भी लखनऊ से चलकर सभा स्थल पर पहुंचे थे जगह-जगह रास्ते में भी इनका कई जगह स्वागत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री व एमएलसी गोविन्द नरायन शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि दोनों जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में आजमगढ़ में खिलेगा कमल का फूल। गोविन्द नरायन शुक्ला ने कहा कि 2027 में सभी सीटों पर कमल खिलने का बिगुल नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में बज चुका है।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मुझको एकबार फिर से आजमगढ़ का जिलाध्यक्ष बनाया है । इसके लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि आप सभी के सहयोग से आजमगढ़ में भाजपा को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करूंगा। इस अवसर पर लालगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता भी भाजपा का जिलाध्यक्ष बन सकता है मैं भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं की नेतृत्व ने मुझपर जो विश्वास किया है उसपर खरा उतरने का काम करूंगा।
इस अवसर पर पुर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह,पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम सोनकर, रामाधीन सिंह,मुराहू राजभर, पूर्व सांसद संतोष सिंह, जयनाथ सिंह, श्रीकृष्ण पाल, घनश्याम पटेल, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, माला द्विवेदी, संगीता आजाद, ऋषिकांत राय, अशोक सिंह, लक्ष्मण मौर्या, वन्दना सिंह, सत्येन्द्र राय, सौरभ सिंह बीनू, मंजू सरोज कल्पनाथ पासवान, जनार्दन सिंह गौतम, हरेन्द्र सिंह, राम दर्शन यादव, कन्हैया निषाद विनोद राय, शिवनाध सिंह, प्रेम प्रकाश राय, दिवाकर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रेम भूषण सिंह पदाधिकारी व हजारो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह का नरौली तिरंगा चौराहा पार्क आजमगढ़ समस्त कार्यकर्ता एवं लोगों के सहयोग से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में धर्मवीर चौहान महामंत्री भाजपा आजमगढ़ नगर विनय प्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अवनीश चतुवेर्दी, नीरज सिंह, दीपक राय, जितेंद्र गौड़ बबलू, रवि गौड़, मुंशी निषाद, श्रीमती अनीता सिंह, श्रीमती मिथिलेश पांडे, अरविंद कुमार, आलोक सिंह, साजन निषाद, विकास सोनकर, अनमोल सोनकर, विशाल चौहान, रोहित चौहान, नागेन्द्र सोनकर, हरिओम गुप्ता, त्रिभुवन यादव, पिंटू यादव, सोनू यादव, श्री सुरेश शर्मा, डा० जे एल राजभर, योगेंद्र यादव, बूथ अध्यक्ष अजय मौर्या, पिंटू, सचिन, अमित सोनकर, राहुल सोनकर, शिवकुमार, एडवोकेट दीपक चौहान, रघुवीर, शुभम, अंकित मौर्या, सभासद संतोष चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं लोगों के सहयोग एवं कुशल नेतृत्व में स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 10, April 2025