सहेली के साथ कार में बैठ भागी लड़की

Youth India Times
By -
2 minute read
0




आपस में शादी करने की जिद में उठाया कदम, देखते रह गए घरवाले
बरेली। बरेली के फरीदपुर में सहेली से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी का परिवार वालों ने विरोध किया। लड़की एक फैक्ट्री में काम करती थी। परिवार को उसके एक लड़की से संबंध होने की बात पता चली तो परिवार ने टॉफी फैक्ट्री में नौकरी छुड़वाकर उसकी घर में निगरानी शुरू कर दी। लेकिन फिर भी घर वालों की आंखों के सामने किशोरी सहेली के साथ कार से भाग निकली। किशोरी के परिवार वालों ने फरीदपुर थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार फरीदपुर के मोहल्ले की 16 वर्षीय किशोरी हरियाली बाजार के पास टॉफी फैक्ट्री में काम करती थी। परिवार वालों ने बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती एक लड़की से हुई। दोस्ती के बाद उनकी बेटी उस लड़की से शादी करने की जिद करने लगी। परिवार वालों ने बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन बेटी नहीं मानी। किशोरी सहेली के साथ भागने का प्रयास करती रही। परिवार वालों ने किशोरी की नौकरी छुड़वाई और उसके घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया।
परिवार वालों ने बताया कि बुधवार रात वे लोग घर में सोए थे। अचानक रात 12 बजे उनके घर के दरवाजे पर एक कार रुकी। आहट सुनकर परिवार वालों की नींद खुल गई। उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो उनकी बेटी कार में बैठ रही थी। कार में तीन अन्य लड़कियां बैठीं थी। जिसमें से उनकी बेटी की सहेली भी थी। ये देखकर वो मामला समझ गए और बेटी को रोकने की कोशिश की। लेकिन इस दौरान वे कार से फरार हो गई। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने उन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया की किशोरी का पता लगाने को टीम को लगाया गया है

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 16, April 2025