आजमगढ़। जायसवाल हितकारिणी समिति आजमगढ़ के तत्वाधान में होली मिलन समारोह संपन्न दिनांक 23 मार्च दिन रविवार को सायं 5:00 बजे स्थान शकुंतलम मैरिज हाल करतालपुर तिराहा आजमगढ़ में श्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल के अध्यक्षता में किया गया।
जिसका संचालन सुनील जायसवाल ने किया सर्वप्रथम गणेश वंदना के साथ होली मिलन का शुरुआत हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि इंदिरा देवी जयसवाल विशिष्ट अतिथि ऋतिक जायसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल, जयप्रकाश जयसवाल, कन्हैयालाल जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल मंच पर मंच आसीन हुए। सहस्त्रार्जुन भगवान व डॉक्टर काशी प्रसाद जायसवाल के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मंचासीन मुख्य अतिथि इंदिरा देवी जयसवाल को अमृता जायसवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि ऋतिक जायसवाल का जितेन्द्र जायसवाल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कन्हैयालाल का माल्यार्पण ओमप्रकाश जयसवाल, प्रेम नारायण जायसवाल का माल्यार्पण अरविंद जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल का माल्यार्पण राजेश जायसवाल, दीपक जायसवाल संत जायसवाल के द्वारा आगंतुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
स्वागत के बाद मंच पर विराजमान अतिथियों वक्ताओं के द्वारा होली मिलन समारोह पर बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया यह कार्यक्रम हर साल मनाने की बात कही जिसमें श्रीमती इंदिरा देवी जयसवाल ऋतिक जायसवाल कन्हैयालाल जायसवाल जयप्रकाश जयसवाल वह राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त किए। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गुलाब के फूलों पंखुड़ियां की पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को होली मिलन समारोह की बधाई शुभकामनाएं देकर खुशी का इजहार किया। दिव्यांश, आर्या रिशु, लाली आदि बच्चों के द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति सबके समक्ष दी गई जिसको सबने खूब सराहा। समारोह में जनपद के सम्भ्रांत नागरिगण सामाजिक, राजनीतिक, साहित्यिक आदि क्षेत्रों के लोगों ने होली मिलन कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व आयोजकों को धन्यवाद दिया कार्यक्रम के समापन पर आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया।