नहर में मिली युवती के लाश मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में विगत 20 मार्च को नहर में मिली युवती के लाश मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया। बिलरियागंज थाना में विगत 20 मार्च को थाना क्षेत्र निवासी अवधू यादव पुत्र स्व0 कुतुनू यादव ग्राम मधनापार (रामपुर) तहरीर दिया कि उसकी लड़की अनीता यादव 18 मार्च को घर से गायब हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में मेरे लड़के राजू यादव ने थाना बिलरियागंज में जाकर प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी। 20 मार्च को करीब 6-7 बजे करीब में लड़की अनीता यादव की बघैला मधनापार नहर में लाश मिली। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने में मृतका अनीता यादव के भाई राजू यादव व उसकी बहन संगीता यादव का नाम प्रकाश में आया। बिलरियागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने अपने हमराहियों संग अभियुक्त राजू यादव व अभियुक्ता संगीता यादव आज मंगलवार को दोपहर करीब 14.50 बजे उसके घर ग्राम मधनापार (रामपुर) से गिरफ्तार किया गया।