आजमगढ़ : 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, अज्ञात कारणों से लगी आग

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 






ग्रामीणों में गहरा आक्रोश, लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे
आजमगढ़। जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया खंड विकास अंतर्गत मनिकाडीह गांव में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मनिकाडीह हरैया गांव के सिवान में आग की लपटें उठीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग पर काबू पाने में देरी के कारण पूरी फसल नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में रामचंद्र मौर्य (8 बिस्वा), सतीश चंद्र मौर्य (8 बिस्वा), जयराम मौर्य (10 बिस्वा), सुरेंद्र मौर्य (1.5 बिस्वा), संतोष मौर्य (1.5 बिस्वा), रघुनाथ मौर्य (1.5 बिस्वा), दुर्ग विजय यादव (12 बिस्वा), हरिश्चंद्र मौर्य (19 बिस्वा), हरी लाल मौर्य (17 बिस्वा), जयप्रकाश मौर्य (17 बिस्वा), कुसुम मौर्य (17 बिस्वा), चंद्रबली मौर्य (24 बिस्वा), बिरजू राजभर (22 बिस्वा), कौशल्या मौर्य (22 बिस्वा), रामनयन, रबिन्द्र, सत्येंद्र, महेंद्र, संजय (11-11 बिस्वा), सूर्यभान (19 बिस्वा), हिमालय, नागेंद्र (3-3 बिस्वा) शामिल हैं।

आग लगने की सूचना मिलते ही एसडीएम सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने नुकसान का आकलन कर अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। ग्रामीणों में इस घटना से गहरा आक्रोश और निराशा है, क्योंकि उनकी मेहनत की कमाई आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025