आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली, जानिए मामला
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज डेढ़ महीने बाद ही दहेज को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि हनीमून अधूरा छोड़कर दोनों वापस लौट आए। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के एटूएड पोर्स कॉलोनी का है, जहां 12 फरवरी को हुई शादी के बाद अब दुल्हन शालिनी अपने ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा हनीमून के लिए पहले बाली और फिर श्रीलंका जाने वाला था। दुल्हन शालिनी का आरोप है कि बाली में पति ने शादी के खर्च का हवाला देकर दहेज में 50 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद हनीमून बीच में ही छोड़कर वे वापस लौट आए। शालिनी का कहना है कि पति ने परंपरा का हवाला देकर उसे मायके छोड़ दिया।
इसके बाद जब शालिनी ससुराल जाने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने बात करने में आनाकानी की। आखिरकार, शालिनी अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंची, लेकिन घंटों तक दरवाजा नहीं खुला। नाराज दुल्हन ने ससुराल के गेट के सामने धरना शुरू कर दिया और आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। दुल्हन के चाचा ने कहा, "जब तक ससुराल में इंट्री नहीं मिलेगी, हम यहां से नहीं हटेंगे।"