भाजपा विधायक की गाड़ी पर हमला, टायर में घुसेड़ा गर्म सरिया

Youth India Times
By -
2 minute read
0

 







हंगामे के बाद पहुंची कई थानों की फोर्स
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में भाजपा विधायक वीर विक्रम प्रिंस की गाड़ी पर किसी ने हमला कर दिया। हमला करने वाले ने गर्म सरिया विधायक की गाड़ी में घुसे दी। इसकी जानकारी जब विधायक को हुई तो हंगामा हो गया। विधायक ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस अफसरों को दी तो महकमे में हड़कंप मच गया। विधायक की शिकायत के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। आनन-फानन में पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जिसने विधायक की गाड़ी पर हमला किया था। विधायक ने गाड़ी पर हुए हमले को लेकर खुद की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
घटना थाना जैतीपुर क्षेत्र के नवादा गांव की है। भाजपा विधायक सोमवार को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। विधायक कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान किसी ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। हमलावर ने विधायक की गाड़ी के टायर को फाड़ने की कोशिश की। उसने टायर में गर्म सरिया घुसेड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गया। विधायक जब कार्यक्रम के बाद अपनी गाड़ियों में वापस जाने लगे तो उनकी नजर टायर पर पड़ी। इसके बाद विधायक ने तुरंत पुलिस अफसरों को सूचना दी। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया। इसके बाद कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई।
कुछ देर बाद आरोपी को पकड़ भी लिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में भारी सुरक्षा बल मौजूद था। लेकिन इन सब के बावजूद भाजपा विधायक की गाड़ी के साथ घटना हुई है। भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है। वीर विक्रम सिंह कटरा से भाजपा विधायक है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। यहां भाजपा विधायक की पुलिस की मौजूदगी में सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)