आजमगढ़ : मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 





सभी थानों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल का किया गया आयोजन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित "मिशन शक्ति" अभियान के पांचवें चरण (फेज-5.0) के तहत जनपद आजमगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में मंगलवार, 02 अप्रैल को जिले के सभी थानों में गठित मिशन शक्ति टीमों ने कम्युनिटी पुलिसिंग और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने का कार्य किया।
इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों से संबंधित समस्याओं पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह निषेध और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ होने वाले प्रमुख अपराधों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी साझा की गई, जिनमें शामिल हैं:
1. वीमेन पावर लाइन (1090)
2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112)
3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076)
4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098)
5. वन स्टॉप सेंटर (181)
6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930)
7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102)
8. एम्बुलेंस सेवा (108)
9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग।
मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले के सभी थानों में पुलिस की पाठशाला और चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और छात्राओं को इन विषयों पर जागरूक किया गया। यह अभियान महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025