आजमगढ़ : भाजपा एक राष्ट्रवादी और अपने वैचारिक अधिष्ठान पर अडिग रहने वाली पार्टी : ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 






स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यालय पर प्रदर्शनी का किया गया आयोजन
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के अवसर पर आजमगढ़ जिला कार्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों के तहत एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह ने किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल, 1980 को हुई थी, जो 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर अस्तित्व में आई। उन्होंने बताया कि आज भाजपा न केवल भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है, बल्कि संसद व विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन चुकी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है, जो अपने वैचारिक अधिष्ठान पर अडिग है। उन्होंने जोड़ा कि पार्टी की नींव स्वतंत्रता सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ के गठन के साथ रखी थी। शुरुआती दौर में जनसंघ और बाद में भाजपा को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। 1984 के आम चुनाव में भाजपा को मात्र दो सीटें मिली थीं, लेकिन 45 वर्षों के सफर में आज पार्टी केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार चला रही है और 19 राज्यों में अपने सहयोगियों के साथ या स्वतंत्र रूप से सत्ता में है।
ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" के मूल मंत्र के साथ भाजपा राष्ट्रवाद से प्रेरणा लेते हुए सुशासन और विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर श्रीकृष्ण पाल, देवेंद्र सिंह, पूर्व सांसद संगीता आजाद, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, कल्पनाथ पासवान, आजाद अनीमर्दन, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम पटेल, मंजू सरोज, हरिवंश मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, विवेक निषाद, निखिल राय, मिथिलेश चौरसिया, सौदागर भारती, आनंद सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)