आजमगढ़ में चोरों का आतंक

Youth India Times
By -
1 minute read
0

 






पांच घरों में सेंधमारी, कीमती सामान चोरी
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के बड़ागांव में बुधवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने पांच घरों के ताले तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी पीड़ितों को गुरुवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बड़ागांव निवासी शिवसागर प्रजापति के घर चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़े और कपड़ों से भरे दो बक्सों को घर के पीछे बाग में ले जाकर तोड़ दिया। इसमें से उन्हें एक चांदी की पायल हाथ लगी। चोरों ने भूसे के घर में भी सेंध लगाने की कोशिश की। वहीं, कैलाश विश्वकर्मा के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसने की कोशिश में नाकाम रहे।
इसी तरह लल्लू के घर में ताला तोड़कर चोरों ने एक कपड़े का बक्सा चुराया और उसे बगल में फेंक दिया। पड़ोस में रहने वाले अमरजीत के घर का ताला भी तोड़ा गया, जहां चोरी का प्रयास किया गया। अमरजीत का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। इसके अलावा जसवंत के घर से भी कपड़ों से भरा एक बक्सा चुराकर पास में तोड़कर फेंक दिया गया।
गुरुवार सुबह गांव वालों को चोरी की घटना का पता चला। पीड़ितों ने फरिहा पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों में चोरों के इस दुस्साहस से दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की तलाश के लिए छानबीन तेज कर दी गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)
Today | 8, April 2025